फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में निकली हैं शिक्षकों की बंपर रिक्तियां, 10 मार्च से पहले करें आवेदन

Tue, 02 Mar 2021 06:16 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरियां
विज्ञापन

Assam Teacher Recruitment 2021: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय असम ने ग्रेजुएट टीचर की रिक्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। कुल रिक्तियों की संख्या 241 है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यहां हो रही है डेंटल सर्जन की भर्तियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन


ग्रेजुएट शिक्षकों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 28 फरवरी से ही हो गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास आर्ट्स स्ट्रीम में यूजी व पीजी की डिग्री होनी चाहिए। सारे विषयों में से एक विषय संस्कृत भी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास बीएड की डिग्री होनी चाहिए व असम टीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sena Bharti 2021 : हरियाणा में 18 मार्च से होंगी सेना भर्ती रैलियां, आज ही कराएं रजिस्ट्रेशन


इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 14000 रुपये से लेकर 60 हजार तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। अभ्यर्थियों का चयन अकादमिक परफॉर्मेंस और मेरिट के जरिए होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें