फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excise Constable Recruitment 2022: इस राज्य में आबकारी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 10 Jan 2023 04:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Police Excise Constable: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने आबकारी विभाग असम में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Police Excise Constable: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने आबकारी विभाग असम में आबकारी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आठ फरवरी 2023 तक पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 222 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन


असम में आबकारी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट है। अगर बात करें उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में तो एचएसएलसी या सरकार से समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से मान्यता  

बता दें कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन सही पाए जाएंगे उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षणों के लिए तिथि और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल बनाने के लिए पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • पद का चयन करें, आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें