फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: 10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में भर्ती, 354 पदों पर आवेदन शुरू, कब तक और कौन भर सकता है फॉर्म?

Mon, 28 Sep 2026 04:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स ने तकनीकी और ट्रेड्समैन के 354 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं और 28 अक्तूबर अंतिम तारीख है। 10वीं, 12वीं पास के साथ आईटीआई, डिप्लोमा या संबंधित योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद हैं।
 
विज्ञापन
Assam Rifles Technical and Tradesman Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स ने तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी के कुल 354 तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों को भरा जाएगा। इनमें वारंट ऑफिसर, राइफलमैन और हवलदार के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन 23 नवंबर 2026 से आगे शुरू होने की संभावना है। रैली के लिए केंद्र जोरहाट या डिब्रूगढ़, असम बताए गए हैं।

कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी और ट्रेड से जुड़े पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 124 पद वारंट ऑफिसर (सिफर) के हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, सिग्नल, मैकेनिक, वेल्डर, मिस्त्री, स्टोरकीपर, फिजियोथेरेपिस्ट और ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन जैसे पद भी हैं।
 
पद पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (सिफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक) 10
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक) 13
राइफलमैन (इलेक्ट्रिशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) 6
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 3
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (ईएमई) 16
राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक) 23
राइफलमैन (वेल्डर) 2
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 2
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 1
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) 2
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल 354
 

आवेदन की जरूरी तारीखें क्या हैं?

विवरण तारीख
आवेदन शुरू 28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
उम्र की गणना की तारीख 1 जुलाई 2026
भर्ती रैली 23 नवंबर 2026 से, संभावित
पीएसटी/पीईटी केंद्र जोरहाट या डिब्रूगढ़, असम

कौन कर सकता है आवेदन?

  • असम राइफल्स की इस भर्ती में दिए गए सभी पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग है।
  • वारंट ऑफिसर के पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष है। वहीं अधिकतर राइफलमैन और हवलदार पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है।
  • उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

कई तकनीकी ट्रेडों के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित आईटीआई या ट्रेड योग्यता मांगी गई है। वहीं वारंट ऑफिसर और मेडिकल से जुड़े पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।

उदाहरण के लिए राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल, लाइनमैन फील्ड, आर्मरर, व्हीकल मैकेनिक और वेल्डर जैसे पदों के लिए संबंधित तकनीकी या ट्रेड योग्यता जरूरी है। स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान/भौतिकी से जुड़ी निर्धारित योग्यता मांगी गई है।

वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन) और वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) जैसे पदों के लिए संबंधित मेडिकल या तकनीकी योग्यता जरूरी है।

चयन कैसे होगा?

असम राइफल्स की इस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया इस तरह होगी-
  • आरएफआईडी आधारित शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
  • ट्रेड कौशल परीक्षा
  • विस्तृत चिकित्सा जांच (डीएमई) और पुनरीक्षण चिकित्सा जांच (आरएमई)
  • अंतिम मेरिट सूची
  • प्रशिक्षण के लिए बुलावा

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है-
 
श्रेणी शुल्क
सामान्य/अन्य पात्र उम्मीदवार 100 रुपये
एससी कोई शुल्क नहीं
एसटी कोई शुल्क नहीं
पूर्व सैनिक कोई शुल्क नहीं
 
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • असम राइफल्स तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक खोलकर पंजीकरण करना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जहां शुल्क लागू है, वहां उसका भुगतान करना होगा।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन जमा होने के बाद उसकी प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें