Assam Police Commando Result: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने असम कमांडो बटालियन के अंतर्गत कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी और पीएसटी परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे।