अगर आप भारतीय सेना की नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां एक ऐसी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जो आपके बेहद काम की है। दरअसल, भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स 2021 अभियान के तहत कई रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 37 है और अभ्यर्थी 18 मई या इससे पहले इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी आर्मी डेंटल कॉर्प्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: आठवीं से लेकर बारहवीं पास के लिए 10000 से ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां