फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड: सीएचएसएल परीक्षा स्थगित, 1 अगस्त को होनी थी आयोजित

Mon, 31 May 2021 04:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एपीएसएसबी सीएचएसएल परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
  • संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एपीएसएसबी सीएचएसएल (APSSB CHSL) परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10 + 2) परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित होने वाली थी।लेकिन, अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एपीएसएसबी की आधिकारिक साइट apssb.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां : 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज


यह परीक्षा अस्थाई रूप से अब 29 अगस्त को तय की गई है। हालांकि, यह तारीख टेंटेटिव है और इसे बदला भी जा सकता है। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न और कौशल परीक्षण प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, प्राथमिक गणित और सामान्य ज्ञान के 300 अंकों के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 मई से ही शुरू हो गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 17 जून तक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय तारीख के बाद अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गोरखपुर: कोरोना में फंसी आंगनबाड़ियों की भर्ती, कर्फ्यू के कारण लग गया ब्रेक


इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 150 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार एपीएसएसबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें