APSC FMO Recruitment: 103 रिक्तियों पर की जा रही भर्ती
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने वित्तीय प्रबंधन अधिकारी (Financial Management Officer) के पद पर कुल 103 भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम पब्लिक सर्विस कमिशन (APSC) की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर मैनेजर श्रेणी में विभिन्न योग्यताओं अनुसार 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख 10 हजार रुपये तक का वेतन तय निर्धारित है।
APSC FMO Recruitment: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
एपीएससी की भर्ती में आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वित्तीय प्रबंधन अधिकारी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वाणिज्य संकाय में स्नातक यानी बी कॉम की डिग्री होना आवश्यक है।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 21 से अधिक और 38 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप APSC की अधिकृत वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
APSC FMO Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग से आने वाले आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए छूट के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एमओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है जबकि बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है अर्थात उन्हें कोई भुगतान नहीं करना होगा।