ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले जमा कर सकते हैं। इसके बाद भेजे गए किसी भी आवेदन पर आयोग विचार नहीं करेगा।
OPSC HMO Recruitment 2023 : 105 पदों पर भर्ती
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (Homeopathic Medical Officer) के कुल 105 पदों पर भर्ती करेगा। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (Homeopathic Medical Officer) के पद पर चयनित उम्मीदवार को 44900 रुपये का वेतन मिलेगा।
OPSC HMO Recruitment 2023 : परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया
आवेदकों को कटक/भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अन्य सभी जानकारी के लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
OPSC HMO Recruitment 2023 :शैक्षणिक योग्यताएं
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।