फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APSC Exam Calendar 2023: असम लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर जारी, 26 मार्च को होगी सीसीई प्रीलिम्स

Thu, 12 Jan 2023 07:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

APSC Exam Calendar 2023 Out: राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा कैलेंडर अधिसूचना के अनुसार, असम फ़ॉरेस्ट रेंजर के पद के लिए ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट को 22 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
APSC Exam Calendar 2023 Out - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APSC Exam Calendar 2023 Out: असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से वर्ष 2023 के लिए प्रस्तावित भर्तियों, भर्ती परीक्षाओं और वाइवा-वॉयस यानी पर्सनालिटी टेस्ट व साक्षात्कार परीक्षाओं को पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) का परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से देख सकते हैं।  

विज्ञापन

असम फ़ॉरेस्ट रेंजर स्क्रीनिंग टेस्ट 22 जनवरी तक

राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा कैलेंडर अधिसूचना के अनुसार, असम फ़ॉरेस्ट रेंजर के पद के लिए ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट को आठ जनवरी से 22 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। एपीएससी भर्ती अभियान वन रेंजर की कुल 50 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 13 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 

 

इंस्पेक्टर ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी भर्ती परीक्षा  29 जनवरी को

वहीं, इसके बाद 29 जनवरी, 2023 को इंस्पेक्टर ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी भर्ती परीक्षा होगी। असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर से इस भर्ती अभियान का उद्देश्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के तहत कानूनी मेट्रोलॉजी के इंस्पेक्टर के लिए कुल 18 रिक्तियों को भरना है।
 

 

विज्ञापन

संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा मार्च में होगी

असम लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन 26 मार्च, 2023 को किया जाना है। एपीएससी कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम के लिए अलग से आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही आने की उम्मीद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें