फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC पंचायत सचिव परीक्षा के परिणाम घोषित, बदली मुख्य परीक्षा की तिथि

Sat, 20 Jul 2019 04:02 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें, APPSC पंचायत सचिव परीक्षा के परिणाम एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे अब 26 अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, मुख्य परीक्षा की तारीख को संशोधित कर दिया गया है। परीक्षा पहले 2 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। APPSC पंचायत सचिव प्रारंभिक परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से आयोग पंचायत राज अधीनस्थ सेवा में पंचायत सचिव (ग्रेड- IV) पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अप्रैल में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में से कुल 14175 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और अगस्त में मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

APPSC पंचायत सचिव के लिए कट ऑफ भी जारी किया गया है। APPSC पंचायत सचिव प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें