फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC: 12वीं पास के लिए 23,175 सरकारी नौकरियों का मौका, आवेदन का आखिरी दिन आज, फटाफट भरें फॉर्म

Mon, 15 Dec 2025 12:38 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: : बीएसएससी की दूसरी इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुल 23,175 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
जल्द भरें फॉर्म। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने दूसरी इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत 23,175 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर समेत कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि महिलाओं के लिए सात हजार से ज्यादा पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


शुरुआत में यह भर्ती 12,199 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन बाद में 10,976 अतिरिक्त पद जोड़े गए, जिससे कुल संख्या 23,175 हो गई। ऐसे में यह 12वीं पास युवाओं के लिए बिहार की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है।

कब है बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 के आवेदन की अंतिम तारीख?

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई थी। इसके रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि आज यानी 15 दिसंबर 2025 है। 

ये भी पढ़े: DDA Admit Card 2025: डीडीए में 1,732 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड; इस तारीख से होगी परीक्षा

कौन कर सकता है आवेदन? 

इसके लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना आवश्यक है। उसकी न्यूनतम आयु (1 अगस्त 2025 के अनुसार)18 साल और अधिकतम आयु 37 साल होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की बात करे तो यह तीन चरणों में पूर्ण होगी। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

ये भी पढ़े: IAIP Registration 2025: इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का शानदार मौका! 75000 तक मिलेगा स्टाइपेंड; अभी करें आवेदन

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in  पर जाएं।
  • होमपेज पर BSSC Inter Level 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • या फिर डायरेक्ट लिंक https://www.onlinebssc.com/25interlevela/ पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग-इन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क 100 रुपये जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें