फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया, जानें चार सालों के बाद इन्हें किन नौकरियों में मिलेगी वरीयता

Thu, 30 Jun 2022 12:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय सैन्यबलों में जवानों की भर्ती अब नए अग्निवीर स्कीम के तहत की जाएगी। तीनों सेनाएं इस स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए लागू की गई अग्निवीर स्कीम के भारी विरोध के बावजूद तीनों सेनाओं ने इस स्कीम के तहत जवानों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए आर्मी जुलाई महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगी। वहीं, इस स्कीम के जरिए एयरफोर्स में जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू हो गई है और यह प्रक्रिया पांच जुलाई तक चलेगी। जबकि नौसेना में इस स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकतेहैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

क्या होगी रिक्तियों की संख्या :

अग्निवीर स्कीम के पहले चक्र में कुल 46 हजार से 47 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीर स्कीम के पहले चक्र के जरिये वायुसेना में तकरीबन 3500 पदों पर भर्तीकी जाएगी। वहीं इस स्कीम के जरिये नेवी में भरे जाने वाले पदों की संख्या 3000 के आस पास होगी। जबकि इसके जरिये आर्मी में तकरीबन 40 हजार पदों पर जवानों की भर्ती की जाएगी।

चार साल के बाद किन भर्तियों में मिलेगी वरीयता :

अग्निवीर स्कीम का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों का सबसे बड़ा सवाल है कि वो चार साल के बाद क्या करेंगे। दरअसल अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती होने के बाद इनमें तकरीबन 75 प्रतिशत जवान चार साल की सेवा के बाद सेना से बाहर निकल जाएंगे। अभ्यर्थियों की इन मांगों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के कई विभागों और कई राज्यों सरकारों ने चार साल की सेवा के बाद सैन्यबलों से निकलने वालेअभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि चार साल की सेवा के बाद सैन्यबलों से निकलने वाले अभ्यर्थियों को किन सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

इन भर्तियों में मिलेगी वरीयता :

अग्निवीर स्कीम का विरोध होने के बाद हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक ने अपने यहाँ नौकरियों में चार साल की सेवा के बाद सेना से बाहर निकलने वाले अग्निवीरोंको प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और असम राइफल्स में निकलने वाली नौकरियो में वरीयता देने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय केसाथ रक्षा मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के तहत होने वाली भर्तियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों को इंडियन कोस्टगार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण दिया जाएगा। इन नौकरियों के अलावा केंद्र सरकार के अन्य कई विभाग भी अग्निवीरों को नौकरीयों में वरीयता देने की योजना पर काम कर रहे हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें