फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होगा CUET यूजी का आयोजन, जानें कब तक हो सकता है CUET पीजी का आयोजन

Thu, 30 Jun 2022 12:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET (PG) 2022 में हिस्सा लेने के लिए छात्र चार जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाना है।
 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में केंद्रीय विश्वविद्यालयों से पोस्ट ग्रेजुएट (PG) करने के इच्छुक छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2022 में हिस्सा लेने के लिए चार जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। CUET(PG) 2022 केआधार पर छात्रों को 36 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कुल 64 विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाना है। CUET (PG) के आधार पर छात्रों को जिन विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। छात्र इसकी पूरी लिस्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे।आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट केलिएपूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूराकर सकते हैं।

CUET (UG) की तारीख हो गई है जारी :

NTA ने हाल ही में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली (CUET UG) 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। NTA द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिकयह परीक्षा 15 जुलाई 2022 से 10 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होने वाली यह परीक्षा 10 अलग अलग तारीखों पर आयोजित होगी। छात्र इस संबंध में पूरी जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

क्या अब 10 अगस्त के बाद होगा CUET(PG) का आयोजन :

NTA द्वारा CUET(UG) के लिए तारीखों का ऐलान किये जाने के बाद CUET(PG) में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या उनकी परीक्षा अब 10 अगस्त के बाद आयोजित कोजाएगी। हालांकि इस संबंध में छात्रों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल एक तरफ NTA ने अभी तक CUET(PG) की तारीखों के संबंध में कोई अपडेट नहीं जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफCUET(UG) के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की दो तारीखों के बीच कई दिनों का गैप भी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CUET (PG) का आयोजन अपने तय समय पर यानी जुलाई के आखिरी सप्ताह में भी किया जा सकता है। इस संबंध में अब कोई भी स्पष्ट जानकारी NTA द्वारा कोई सूचना जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए छात्रों को इससे जुड़ी जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पासकिया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें