फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: PG के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त लेकिन 20 अगस्त तक होनी है UG कोर्सेस के लिए परीक्षा

Fri, 22 Jul 2022 06:50 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET 2022: PG के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त लेकिन 20 अगस्त तक होनी है UG कोर्सेस के लिए परीक्षा
विज्ञापन
CUET - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 मई 2022 से 18 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। CUET पीजी के लिए जारी किए गए इनफार्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन जुलाई के आखिरी सप्ताह में किया जा सकता है। छात्रों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

क्या तय समय पर हो सकेगा CUET पीजी का आयोजन :

NTA द्वारा CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच किया जा रहा है। इसलिए CUET पीजी में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को यह चिंता होने लगी है कि क्या उनकी परीक्षा अब 20 अगस्त के बाद आयोजित को जाएगी। हालांकि NTA ने अभी तक CUET पीजी की तारीखों के संबंध में कोई अपडेट नहीं जारी किया है। साथ ही CUET यूजी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के दोनों फेजों के बीच भी कई दिनों का गैप है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CUET पीजी का आयोजन अपने तय समय पर यानी जुलाई के आखिरी सप्ताह में भी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी NTA द्वारा कोई सूचना जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए छात्रों को इससे जुड़ी जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

क्या है CUET यूजी का शेड्यूल :

CUET यूजी के लिए परीक्षा 15 जुलाई 2022 से शुरू हुई है और 20 अगस्त तक चलेगी। NTA द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक इसके फर्स्ट स्लॉट में तकरीबन 8,10,000 छात्र हिस्सा लेंगे, जबकि इसके दूसरे स्लॉट में तकरीबन 6,80,000 छात्र हिस्सा लेंगे। इन दोनों स्लॉट्स को मिलाकर इस परीक्षा में तकरीबन 14,90,000 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा का पहला फेज 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई तथा 20 जुलाई को आयोजित होगी। जबकि इसका दूसरा फेज 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित की जानी है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें