सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस समय भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू होगी और यह सात मार्च 2022 तक चलेगी। इस भर्ती में आयोग बारहवीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दे सकती है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकेंगे, जो एक फरवरी 2022 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए सफलता पर चल रहे फ्री करेंट अफेयर्स कोर्स की सहायता ले सकते हैं।
किन पदों पर मिलता है काम करने का मौका :
CHSL भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)के पदों पर काम करने का मौका मिलता है। गौरतलब है की इस भर्ती में बारहवीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और उपरोक्त पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डिस्क्रिप्टिव पेपर तथा टाइपिंग/स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
पदों के हिसाब से मिलती है अलग-अलग सैलरी :
CHSL भर्ती के जरिए नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को पदों के हिसाब से अलग अलग सैलरी मिलती है। दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)और जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के हिसाब से 19,900 से 63,200रुपये तक कि सैलरी मिलती है। जबकि पोस्टल अस्सिटेंट (PA)/सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अंतर्गत 25,500से 81,100 रुपये तक की सैलरी मिलती है। डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पे लेवल-4 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 25,500 से 81,100रुपये तक की सैलरी और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पे लेवल-5 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 29,200 से 92,300रुपये तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ग्रेड 'A' के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के अनुसार 25,500 से 81,100रुपये तक की सैलरी मिलती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, NDA/NA जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।