फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA/NA Exam 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है खत्म लेकिन अगर बनना चाहते हैं सैना में अफसर तो NDA के अलावा इन परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं आप

Fri, 14 Jan 2022 03:42 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA 2022 के पहले चरण की परीक्षा खत्म हो चुकी है। इसके लिए अप्रैल के महीने में परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। NDA/NA में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है।
 
विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी बचपन से सेना में अफसर बनने का सपना देखते आए हैं और किसी सेना के अधिकारी को देखकर आपके मन में भी देश सेवा करने का जज्बा आता है तो आप देश में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। देश में सैन्य अधिकारी के चुनाव के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल दो बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा का आयोजन करती है। हालांकि 2022 की पहले चरण की एनडीए/एनए की परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। लेकिन आपके पास इसके दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका है। NDA/NA में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एनडीए के साथ ही कई और प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए भी सेना में अफसर बना सकता है। अगर आप NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसके दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Classes: Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

इन परीक्षाओं को भी पास कर सैन्यबलों में बन सकते हैं अफसर :

अगर किसी कारण से आप NDA/NA परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन परीक्षाओं में भी सफल होकर सैन्यबलों में अफसर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

CDS एग्जाम : 

कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। CDS परीक्षा के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं, नेवी के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और एयरफोर्स एकेडमी के लिए ग्रेजुएट होने के साथ ही बारहवीं में मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई करना आवश्यक है।

TES एग्जाम (10+2) :

अगर आप 12वीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते है तो आप 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के लिए आवेदन कर सकते है। जो छात्र भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10+2 (12वीं) परीक्षा उतीर्ण कर चुके है वो 10+2 टेक्नीकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
NDA सैलरी     
विज्ञापन

NDA सिलेबस    
NDA एलिजिबिलिटी    
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

TES एग्जाम (ग्रेजुएट) :

अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं, तो आप इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री फ़ॉर इंजीनियर के माध्यम से सेना में अधिकारी बन सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य भर्तियां :

ऊपर दिए गए एंट्रेंस एग्जाम के अलावा सेना शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) और टेरिटोरियल आर्मी परीक्षा के जरिए भी अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में प्रवेश देती है। इन भर्तियों के लिए सेना समय समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करती है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें