फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDS Recruitment 2021: यहां निकली हैं 22 सौ से ज्यादा नौकरियां, इस लिंक से करें आवेदन

Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरियां
विज्ञापन

GDS Recruitment 2021: आंध्र प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली है। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंडिया पोस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
appost.in 

इसे भी पढ़ें-CAG Recruitment 2021 : कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन


22 सौ से ज्यादा पदों के लिए निकली हैं भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत 2296 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।इन कुल भर्तियों में से 947 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए, 507 ओबीसी के लिए, 324 ईडब्ल्यूएस के लिए, 279 एससी के लिए, 143एसटी के लिए, 35 पीडब्ल्यूडी-सी के लिए और 34 पद पीडब्ल्यूडी-बी के लिए हैं। वहीं, 18 पद पीडब्ल्यूडी-ए के लिए और 9 पद पीडब्ल्यूडी-डीई श्रेणी के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ये हैं फरवरी माह की 12 बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


इन भर्तियों के शैक्षिक योग्यता दसवीं पास मांगी गई है। आवेदन करने वाला अभ्यर्थी गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, स्थानीय भाषा का अध्ययन होना चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें