Allahabad University MTS Admit Card 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों (Non-Teaching Positions) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एयू की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए लिखित परीक्षा 19 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 361 रिक्तियों को भरना है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
- “नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट 2021 लिखित परीक्षा नोटिस” पर क्लिक करें।
- अब एमटीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
- इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के भूगोल विभाग में 18 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। अब 18 साल बाद विभाग में शिक्षकों के 17 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए सात दिसंबर से साक्षात्कार आयोजित किया गया था। वहीं, पर्यावरण अध्ययन केंद्र में शिक्षकों के पांच पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर को इंटरव्यू किया गया था। आठ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एससी वर्ग के लिए 16 एवं ओबीसी वर्ग के 24 अभ्यर्थियों और नौ दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ईडब्ल्यूएस के 19 एवं अनारक्षित वर्ग के 32 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। इसके अलावा पर्यावरण अध्ययन केंद्र में असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर के दो-दो और प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती होनी है।