फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court Exam 2021: आरओ/एआरओ परीक्षा से पहले इन प्रश्नों का कर लें अभ्यास, 2016 की भर्ती में पूछे जा चुके हैं ये सभी सवाल

Sat, 04 Dec 2021 10:25 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के समीक्षा आधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र दिसंबर माह के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी।
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर से परीक्षा की शुरुआत हो रही है। इन पदों पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, आरओ की लिखित परीक्षा का आयोजन 10 और 12 दिसंबर को होगा, एआरओ के लिए 14 से 16 और 18 से 20 दिसंबर के बीच दो पालियों में एग्जाम होंगे। इसके अलावा कंप्यूटर असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा 21 दिसंबर को कराई जाएगी। ऐसे में सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने पिछली परीक्षाओं में पूछे जाने प्रश्नों में कुछ महत्वपूर्ण सवालों का चुनाव किया है जो इस बार की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। ये सवाल इस आर्टिकल में साझा किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिन प्रतियोगी स्टूडेंट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री Allahabad High Court RO ARO  कोर्स की सहायता ले सकते हैं।

 वर्ष 2016 की परीक्षा में  पूछे गए थे ये प्रश्न 

 1. एक खाद्य शृंखला में कौन-से जीव ‘अपघटक’ होते हैं?

विज्ञापन

उत्तर. जीवाणु और कवक। 
 2. मद्रास विश्वविद्यालय के साथ-साथ मुंबई और कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में किस रिपोर्ट की सिफारिशों पर की गई थी?
उत्तर. वुड्स डिस्पैच। 
 3. यूसुफ एकराल थे?
उत्तर. कलाकार। 
 4. मन्नार की खाड़ी किसके नजदीक स्थित है?
उत्तर. तमिलनाडु के तट। 
 5. U-boats क्या है?
उत्तर. दो विश्व युद्धों के दौरान प्रयोग की गई जर्मन मिलिट्री पनडुब्बी। 
 6. बीरबल के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर.महेश दास। 
 7. बाल्टिक राज्यों का हिस्सा नहीं है?
उत्तर. बेलारूस। 
 8.  संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा नहीं है?
उत्तर. रास लानूफ। 
 9. साहित्य सृजन के लिए आवश्यक है?
उत्तर. काम, क्रोध आदि पृवत्ति का होना। 
 10. ‘कानों सुनी बात पर यकीन मत करो’ रेखांकित पद का कारक बताए?
उत्तर. करण कारक। 

सफलता द्वारा चलाए जा रहा ये कोर्स क्यों है खास 

इस भर्ती में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप  के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें