फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Private Secretary: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

Thu, 12 Mar 2026 12:33 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। स्नातक और टाइपिंग-शॉर्टहैंड में दक्ष उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 है।
 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी के 195 पदों पर भर्ती - फोटो : allahabadhighcourt.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 195 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, टाइपिंग और शॉर्टहैंड में दक्षता रखने वाले स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 रखी गई है।

इतना मिलेगा वेतन

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/निजी सचिव श्रेणी-1/2026 के तहत प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के 195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है और देशभर के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं-
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 12 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 मार्च 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

पात्रता मानदंड


शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कौशल योग्यता:
  • अंग्रेजी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट की गति
  • अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति
  • डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आवेदन शुल्क जमा नहीं किया जाता है, तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सामान्य (अनारक्षित)/ओबीसी उम्मीदवार: 1900 रुपये + बैंक शुल्क
  • उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 1700 रुपये + बैंक शुल्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Private Secretary Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें