Air Force Recruitment: कब से शुरू होंगे आवेदन?
भारतीय वायुसेना की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती (महिला/पुरुष), 2023 बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया को नवंबर महीने के पहले हफ्ते से जारी कर दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आवेदन शुरू होते ही अग्निवीर वायु भर्ती आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
Air Force Recruitment: कब होगी परीक्षा?
भारतीय वायुसेना की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा, 2023 का आयोजन जनवरी महीने के मध्य में किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिनों पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
Air Force Recruitment: जानें प्रमुख सुविधाएं-:
- चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
- हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
- सिक लीव भी मिलेगा।
- हर महीने 30 हजार की सैलरी।
- हर साल इन्क्रीमेंट।
- रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
- कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
- चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
- असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
- शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
- विकलांगता पर एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
- वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।