आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल प्रशासन में MD या MHA डिग्री भी हो सकती है।
यदि उम्मीदवार किसी नैदानिक विशेषता में MD/MS डिग्री रखते हैं, तो उन्हें 200 बिस्तरों वाले अस्पताल में प्रशासनिक अनुभव के 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव अस्पताल प्रशासन के कार्यों और प्रबंधन की समझ के लिए जरूरी है।
आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें OBC के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा, नियमित सेवा में 3 वर्ष पूरा कर चुके स्थायी सरकारी कर्मचारियों को 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: University Vacancy: दिल्ली, झांसी के कॉलेज में नौकरी का शानदार मौका; फैकल्टी और नॉन-टीचिंग पदों होगी भर्ती
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार: चयन का अंतिम तरीका सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: साक्षात्कार के समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- चिकित्सा परीक्षा: चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित किया जाना आवश्यक है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
यूआर और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 3,000 रुपये प्लस लेनदेन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये प्लस लेनदेन शुल्क है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से पूरी तरह छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: Indian Army NCC Bharti: एनसीसी वालों के लिए बिना परीक्षा सेना में सीधी भर्ती, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म