AIIMS Raipur recruitment: 132 है रिक्त पदों की संख्या
एम्स रायपुर की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट (गैर अकादमिक) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 132 है। इस भर्ती में अधिकतम 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Raipur recruitment: शैक्षणिक योग्यता
एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर मेडिकल की डिग्री जैसे एमडी, एमएस, या डीएनबी या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा का होना जरूरी है। उम्मीदवारों को चयन के बाद डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/राज्य पंजीकरण की भी जरूरत होगी। अन्य शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
AIIMS Raipur recruitment: आवेदन शुल्क
एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवार एनईएफटी के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
AIIMS Raipur recruitment: बैंक खाते का विवरण
बैंक का नाम- बैंक ऑफ इंडिया।
शाखा- टाटीबंध, रायपुर।
खाताधारक का नाम- एम्स, रायपुर।
खाता संख्या- 936320110000024
आईएफएससी बीकेआईडी- 0009363
एमआईसीआर कोड- 492013010
AIIMS Raipur recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।