दो पालियों में होगी परीक्षा
बीपीएससी सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 23 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा।
किस पाली में कौन सी परीक्षा?
पहली पाली में पेपर-1 (सामान्य अध्ययन) की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में पेपर-2 (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) की परीक्षा होगी।

भरी जानी हैं 54 रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी की कुल 54 रिक्तियों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर 2025 में पूरी हुई थी।
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान में स्नातक की डिग्री या रसायन विज्ञान/सिविल इंजीनियरिंग/पर्यावरण विज्ञान/जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग/जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री या योजना/वास्तुकला में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक था।