AIIMS Patna Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबासाइट allmspatna.edu.in पर जाकर 30, जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एम.सीएच। विशेष रूप से क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के लिए, जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में एमडी डिग्रीधारी उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। सभी डिग्रियाँ मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 जुलाई 2025 तक 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, PwD आदि को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना के लिए निर्धारित तिथि और नियमों का पालन अनिवार्य होगा।