अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड aiimsexams.org की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि AIIMS नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 15 सितंबर 2019 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंक कट जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, की वे प्रत्येक प्रश्नों का उत्तर सावधानीपूर्व दें। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके एम्स नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें -
चरण 1 : एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
चरण 2 : महत्वपूर्ण सूचना अनुभाग पर जाएं।
चरण 3 : एम्स के लिए नर्सिंग ऑफिसर -2019 के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, नई दिल्ली वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : यह आपको नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।
चरण 5 : आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 6 : एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 7 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, अधिकतम आयु है 55 वर्ष
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...