नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न अन्य पदों की भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न अन्य पदों की परीक्षा के लिए उपस्थित होना है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहायक आयुक्त, पीजीटी, टीजीटी, कानूनी सहायक, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग सहायक और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 16 सितंबर, 2019 से 20 सितंबर, 2019 तक आयोजित होने वाली है।
परीक्षा की तारीख, स्थान और समय उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अंकित है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर बायो-मेट्रिक पंजीकरण के लिए परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना होता है। अधिक जानकारी के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखें। नीचे दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।