फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Junior Resident: जूनियर रेजिडेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, आखिरी तिथि आज; यहां से भरें फॉर्म

Mon, 20 Jan 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Junior Resident Recruitment: एम्स नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 220 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Junior Resident Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट (JR) के 220 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज (20 जनवरी) अंतिम तिथि है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पदों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।

आवेदन शुल्क और सुरक्षा राशि

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये की सुरक्षा राशि इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से जमा करनी होगी। यह राशि संबंधित पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले जमा करनी होगी।  

रिक्त पदों का विवरण 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 220 पदों को भरा जाएगा। जिसमें कार्डियोलॉजी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित कई विभागों को शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?  

  • उम्मीदवार के पास एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप सहित) डिग्री होनी चाहिए या फिर एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।  
  • जिन अभ्यर्थियों ने तीन साल से पहले अपनी एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री पूरी नहीं की है, वे आवेदन नहीं कर सकते।  
  • चयनित उम्मीदवारों के लिए डीएमसी/डीडीसी पंजीकरण अनिवार्य है।  
सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम तीन कार्यकाल (6 महीने प्रत्येक) की अनुमति होगी। पहले कार्यकाल के लिए एम्स दिल्ली के सभी एमबीबीएस स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि बाद में शेष पद अन्य उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।  

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर दी गई भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें