AIIMS CRE Recruitment 2024: एम्स, नई दिल्ली आज 31 जनवरी, 2025 को कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से 31 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
उम्मीदवार 12 फरवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाली है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "आवेदन की स्थिति और पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड केवल एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर अपलोड किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन जमा करने में कठिनाई महसूस होती है, तो वह माई पेज (डैशबोर्ड) पर लॉगिन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सभी आवेदकों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जाना आवश्यक है, क्योंकि बाद के सभी शुद्धिपत्र/परिशिष्ट/अपडेट केवल वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।"