अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने कोरोना वायरस संकट के कारण एम्स बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 27 जून को होने वाला था, लेकिन अब इस परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया गया है। एम्स की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कोविड -19 के प्रकोप के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जून में होने वाली नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।