फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE Scholarship: 400 छात्रों को पांच वर्ष तक 42 हजार प्रतिमाह की छात्रवृत्ति; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Wed, 07 Aug 2024 07:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ADF Scholarship: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने रिसर्च और इनोवेशन की संस्कृति व ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए जेआरएफ और एसआरएफ के उम्मीदवारों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। नीचे योजना से जुड़ा विस्तृत विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
एआईसीटीई डॉक्टरल फेलोशिप - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AICTE Doctoral Fellowship: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) के अध्यक्ष प्रो. टी जी सीताराम ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए एआईसीटीई डॉक्टरल फेलोशिप (ADF) योजना को लांच किया है। इसका उद्देश्य अप्रूव्ड संस्थानों में सहायक ईकोसिस्टम विकसित करके रिसर्च और इनोवेशन की संस्कृति व ज्ञान को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


इस योजना के माध्यम से तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक, उच्च गुणवत्ता वाले और सहकर्मी समीक्षित अनुसंधान को वित्तीय मदद करके और बढ़ावा देकर स्टार्ट-अप की संभावना को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा जगत को लाभ पहुंचाने के लिए शोधार्थियों (Researchers) को उनकी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

शोधार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए सीधे या अपने संबंधित विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें ये छात्रवृत्ति डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

इन विषयों के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति

यह योजना इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन, अप्लाइड साइंस, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कई व्यापक शोध क्षेत्रों के लिए है।

योजना दो कैटेगरी में चलाई जा रही है। कैटेगरी ए के तहत योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, शोधार्थी एआईसीटीई एडीएफ पोर्टल के माध्यम से सीधे पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को अपने विश्वविद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देना होगा।

कैटगरी बी के तहत विश्वविद्यालय इस योजना के तहत पंजीकरण करके छात्रों को अपनी प्रक्रिया के अनुसार अपने पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश दे सकते हैं। पीएचडी शोध में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एआईसीटीई मूल्यांकन समिति दोनों कैटेगरी के आवेदकों के शोध प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) को 37,000 और सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) को 42,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जेआरएफ को उनके एडीएफ की शुरुआत से दो साल पूरे करने के बाद एसआरएफ में अपग्रेड किया जा सकता है। गौरतलब है कि फेलोशिप की अवधि अधिकतम पांच वर्ष है।
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, जो इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, डिजाइन, प्लानिंग, अप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट्स एंड डिजाइन या कंप्यूटर ऐप्लीकेशन जैसे विभागों में पीएचडी का छात्र हो। ये सभी कार्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर एआईसीटीई अप्रूव्ड होने चाहिए।

एआईसीटीई अप्रूव्ड संस्थान से होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में स्नातक और संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन करने का पात्र है।

अप्लाइड साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट छात्र, जो एआईसीटीई अप्रूव्ड संस्थान में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश ले रहे हैं या पहले से प्रवेश ले चुके हैं, वे भी इस योजना में आवेदन के लिए पात्र हैं।

आयुसीमा: दोनों श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम रखी गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें