फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 19 Result: बार परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे कर सकेंगे चेक? इन स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम

Fri, 14 Mar 2025 06:30 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 19 Result 2024: भारतीय बार परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को 50 से अधिक शहरों में किया गया था। । अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
AIBE 19 Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 19 Result 2024: भारत में कानून की पढ़ाई करने के बाद वकालत में करियर बनाने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) पास करना अनिवार्य होता है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार हैं। बार काउंसिल ने पिछले साल 28 दिसंबर को 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी और उम्मीदवारों को 10 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया था।

विज्ञापन


बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (allindiaexamination.com) पर नतीजे घोषित होने के बाद 19वीं बार परीक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 19 Exam: कब और कहां हुई थी परीक्षा?

22 दिसंबर 2024 को अखिल भारतीय बार परीक्षा का आयोजन 50 से अधिक शहरों में किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना था, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था। यह परीक्षा दोनों मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की गई थी।

AIBE 19 Passing Marks: पास होने के लिए जरूरी अंक

सभी उम्मीदवारों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निर्धारित अंक हैं। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह अंक 40% निर्धारित किए गए हैं।

AIBE 19 Marking Scheme: अंकन योजना क्या है?

अखिल भारतीय बार परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन की व्यवस्था है। यदि उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, तो वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। इस प्रक्रिया के बाद, उत्तर कुंजी में कोई बदलाव होने पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

AIBE 19 Result 2024 Download: रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'AIBE 19 Result 2024' का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट PDF फॉर्मेट में दिखाई देगा। उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

AIBE 19 Result: फिर से जांचने का विकल्प भी मिलेगा

यदि किसी उम्मीदवार को अपने AIBE 19 परीक्षा परिणाम से संतोष नहीं है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पुन: जांच का अनुरोध कर सकते हैं।

AIBE 19 परीक्षा क्यों होती है?

भारत में वकालत करने के लिए AIBE परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो पूरे देश में मान्य होता है। यह परीक्षा भारत में वकील बनने के लिए एक महत्वपूर्ण मानक है।

इस बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवार अदालतों में केस लड़ा सकते हैं और वकालत का कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें