कंप्यूटर ज्ञान
उम्मीदवारों को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
वेतन और अनुबंध की अवधि
चयनित उम्मीदवारों को 25,000 प्रति माह का मानदेय मिलेगा, जो संशोधन के अधीन हो सकता है। नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसके बाद इसे बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ बैंक शुल्क के अतिरिक्त 500 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/AHCRE) पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर "भर्ती" (Recruitment) टैब पर क्लिक करें।
- अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खोलें।
- आवश्यक विवरण (व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि) भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।