चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होती है भर्ती
अग्निवीर वायु भर्ती की प्रक्रिया को चार मुख्य चरणों में बांटा गया है:
चरण I: ऑनलाइन परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective Type) परीक्षा होता है। यह परीक्षा उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दो भागों में विभाजित होती है। विज्ञान स्ट्रीम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाता है, जिसमें फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, गैर-विज्ञान (Non-Science) पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलता है, जिसमें उन्हें RAGA यानी तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता और योग्यता परीक्षण से जुड़े प्रश्न हल करने होते हैं। यह परीक्षा पूरी तरह से सीबीएसई 10+2 सिलेबस पर आधारित होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
चरण II: फिजिकल और एडाप्टिबिलिटी टेस्ट
- PFT (Physical Fitness Test): इसमें दौड़, सिट-अप्स, पुश-अप्स जैसी शारीरिक परीक्षाएं होती हैं।
- Adaptability Test-I और II: यह दो साइकोलॉजिकल टेस्ट होते हैं जो उम्मीदवार की सोचने-समझने की क्षमता और टीमवर्क जांचते हैं।
चरण III: दस्तावेज सत्यापन
अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन का होता है। इस चरण में वे सभी उम्मीदवार जो पहले के चरणों (ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षण) में सफल हुए हैं, उन्हें अपने शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ रिपोर्ट करना होता है। भर्ती अधिकारी सभी दावों की पुष्टि करते हैं, जैसे कि आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेज। अगर किसी उम्मीदवार द्वारा दिए गए दस्तावेज गलत या फर्जी पाए जाते हैं, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है।
चरण IV: मेडिकल टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन भी किया जाता है, जिसमें यह देखा जाता है कि वह सैन्य सेवा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट है या नहीं।