अग्निवीर वायु है पद का नाम
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 24 जून, 2022 को शुरू की गई थी। वहीं आज 5 जुलाई, 2022 को इस भर्ती से आवेदन समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक ही अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि इस पद को वायुसेना ने 'अग्निवीर वायु' का नाम दिया है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Agniveer Vayu के टैब पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब यहां पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीकरण कर लें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।