इस तारीख से आवेदन शुरू
भारतीय नौसेना की ओर से एमआर के पदों पर जारी की गई भर्ती अग्निपथ योजना/Agnipath Scheme के तहत है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 1999 से 31 मई 2005 के बीच होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और नोटिफिकेशन को चेक करें।
इतने पदों पर है भर्तियां
नौसेना में एमआर के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।