अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज से कर दी गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया..