इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 24 जून, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने का अंदाजा है। इसलिए कोशिश करें कि आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए चयनित हुए अग्निवीरों को बेहतरीन सुविधाएं देने का ऐलान किया गया है। हाल ही में वायु-सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, सेवा शर्तों आदि से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन को जारी कर दिया था। इस नोटिफिकेशन को आप यहां देख सकते हैं-
Air Force Agnipath Notification