फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AGHC Recruitment 2022: कार्यालय महाधिवक्ता यूपी में निकलीं 92 पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि है नजदीक

Mon, 03 Jan 2022 07:19 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्यालय महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश द्वारा 92 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aghcrecruitment.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचें पढ़ें पदों का विवरण व अन्य जानकारी। 
विज्ञापन
AGHC Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

कार्यालय महाधिवक्ता (एजीएचसी) उत्तर प्रदेश ने 92 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 6 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aghcrecruitment.net में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय महाधिवक्ता द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर यह भर्ती अभियान निकाला है। इसके जरिए निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक और कई अन्य पदों पर भर्तियां होंगी। कार्यालय महाधिवक्ता यूपी भर्ती 2022 के लिए 23 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को निकालने के लिए 7 जनवरी, 2022 तक समय है। वहीं, भर्ती कार्यालय में संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2022 
निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाकर सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। वेबसाइट में भर्ती से जुड़ी अधिसूचना उपलब्ध है। जिसमें पात्रता मानदंड, किन दस्तावेजों को जमा करना है जैसी संबंधित जानकारियां साझा की गई हैं। 

विज्ञापन

AGHC Recruitment 2022 पदों का विवरण

अपर निजी सचिव (अंग्रेजी) 28
 सहायक समीक्षा अधिकारी 29
 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए 10
 कंप्यूटर सहायक 06
 चपरासी (अनुसेवक) 14
 फर्राश 01
 बंडल लिफ्टर 01
 माली 01
स्वीपर (सफाईवाला) 01
फोटो स्टेट ऑपरेटर 01
कुल 92


AGHC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट  aghrecruitment.net पर जाएं। 
अब उम्मीदवार खुद पंजीकृत करते हुए फिर लॉग इन करें। 
अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। 
आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। 
अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
आवेदन पत्र को जमा करने से पहले उसको अच्छी तरह से जांचें, किसी भी प्रकार की त्रुटि हो गई है। तो उसे सही कर लें।
अब अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें। 
अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें