उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के करीब 25 हजार पदों पर भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। इस भर्ती का प्रस्ताव पारित होते ही उसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर अभ्यर्थियों को जल्द ही लिखित परीक्षा के लिए बुला लिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर महीने के अंत तक इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स को इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी अभी से शुरु कर देनी चाहिए। ताकि एग्जाम में शानदार प्रदर्शन कर खुद के पुलिस में सिपाही बनने का सपना पूरा कर सकें। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता द्वारा चलाए जा रहे हैं खास UP Police Constable FREE Mock Test: Attempt Here को ज्वॉइन कर सकते हैं व अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।
कॉन्स्टेबल बनने के लिए ये 5 पड़ाव करने होंगे पर
यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण को पास करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है।
मासिक वेतन व अन्य भत्ते
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
इसकी सटीक जानकारी नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिलेगी। लेकिन पिछली परीक्षाओं के आधार पर महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है। पुरुष- 18 वर्ष से 23 वर्ष, महिला- 18 वर्ष से 26 वर्ष। इसमें नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष कक्षा में पास युवा इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।
चयनित होने के बाद भी कब तक नहीं दी जाती है नियुक्ति
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए साल 2018 में लगभग 40 हजार से अधिक सिपाही पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, किसी अभ्यर्थी को तब तक नियुक्त नहीं किया जाएगा जब तक कैंडिडेट्स का मानसिक और शारीरिक दृष्टि से स्वास्थ उत्तम न हो। जिससे की उसे अपने कर्तव्यों का दक्षतापूर्वक पालन करने में बाधा उत्पन्न न हो
पदोन्नति से बन सकते हैं एसआई
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित होने वाले महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के पश्चात हेड-कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाता है। इसके लिए उम्मीदवारों की कार्यशैली, क्षमता आदि जरूरी चीजों का आकलन किया जाता है। इसके लिए आरक्षी को शारीरिक दक्षता, कार्यक्षमता, अनुभव आदि अन्य अनिवार्य मानक दंडों को पूरा करना होता है। पदोन्नति के आधार पर भी यूपी पुलिस में कार्यरत सिपाही दारोगा बन सकते हैं। जिसके बाद अभ्यर्थी को लगभग 80 हजार रुपये का मासिक वेतन व अन्य कई सुविधाओं का लाभ मिलने लगता है।
हेड कॉन्स्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी
आगे पढ़ें