AFCAT 2 Recruitment 2022: कब से शुरू होंगे आवेदन?
भारतीय वायुसेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 1 जून, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भारतीय वायुसेना में भर्ती पाना बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का सपना होता है। AFCAT इस भर्ती के लिए अहम परीक्षा है और इसमें बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
AFCAT 2 Recruitment 2022: इन विभागों में होगी भर्तियां
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा के तहत मेटेरोलॉजी एंट्री और फ्लाइंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल एंट्री भी होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एनसीसी स्पेशल एंट्री और मेटेरोलॉजी एंट्री के लिए आवेदन निशुल्क है।
AFCAT 2 Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?
- एफकैट एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
- एनसीसी स्पेशल एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
- मेटेरोलॉजी एंट्री- 56,100 – 1,10,700/- (लेवल -10)
AFCAT 2 Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में 12वीं पास, इंजीनियरिंग आदि की योग्यताएं मांगी गई है। फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 और अधिकतम 24 वर्ष मांगी गई है। वहीं, ग्राउंड ड्यूटी के पदों के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार एफकैट के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करके कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र को भरना होगा। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकलवाकर रख लें।