फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर निकली भर्ती, 1.80 लाख तक होगी सैलरी; कौन कर सकेगा आवेदन?

Wed, 22 Jul 2026 08:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Recruitment 2026 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा समेत विभिन्न चरणों के जरिए होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI Recruitment 2026 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे। निम्नलिखित विभागों में होगी नियुक्ति:
  • सिविल
  • इलेक्ट्रिकल
  • फाइनेंस
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
  • आर्किटेक्चर
  • विधि
  • फायर सर्विसेज
  • ऑपरेशंस
  • कमर्शियल
  • कॉर्पोरेट प्लानिंग
  • कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन
  • सर्वे एवं कार्टोग्राफी

सबसे अधिक 145 पद मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग) और 79 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
 
पोस्ट कोड पद का नाम ग्रुप रिक्तियां
01 मैनेजर (इंजीनियरिंग–सिविल) Group-A 145
02 मैनेजर (इंजीनियरिंग–इलेक्ट्रिकल) Group-A 16
03 मैनेजर (फाइनेंस) Group-A 34
04 मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) Group-A 5
05 मैनेजर (आर्किटेक्चर) Group-A 4
06 मैनेजर (लॉ) Group-A 2
07 मैनेजर (फायर सर्विसेज) Group-A 14
08 मैनेजर (ऑपरेशंस) Group-A 28
09 मैनेजर (कॉमर्शियल) Group-A 9
10 मैनेजर (कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) Group-A 1
11 मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) Group-A 2
12 जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) Group-B 36
13 जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) Group-B 6
14 जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) Group-B 79
15 जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं कार्टोग्राफी) Group-B 8
कुल 389

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू 8 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) बाद में घोषित होगी

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
  • मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में स्नातक डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर (फाइनेंस): एमबीए (फाइनेंस), पीजीडीएम (फाइनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए के साथ 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर (आईटी): कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री या एमसीए तथा 3 वर्ष का अनुभव।
  • मैनेजर (फायर सर्विसेज, आर्किटेक्चर, लॉ): संबंधित प्रोफेशनल डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस): एमबीए/पीजीडीएम (फाइनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ): 3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय एकीकृत विधि डिग्री।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस): इंजीनियरिंग में स्नातक या विज्ञान स्नातक के साथ 2 वर्षीय नियमित एमबीए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं कार्टोग्राफी): सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या भूगोल, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स या जियोमैटिक्स में स्नातकोत्तर।

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए किसी पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।

आयु सीमा
  • मैनेजर: अधिकतम 32 वर्ष
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 27 वर्ष

आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) को 3 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तथा नियमित एएआई कर्मचारियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में गलत उत्तरों पर कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।

इसके बाद पद के अनुसार दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू भी होगा। वहीं मैनेजर (फायर सर्विसेज) के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता और ड्राइविंग टेस्ट भी पास करना होगा। अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • मैनेजर (ग्रुप-ए)
    • वेतनमान 60,000 से 1,80,000
    • अनुमानित वार्षिक सीटीसी लगभग 21 लाख
 
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी)
    • वेतनमान 40,000 से 1,40,000
    • अनुमानित वार्षिक सीटीसी लगभग 14 लाख

इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य वर्ग: 1,000 रुपये
महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी, अन्य आरक्षित वर्ग और एएआई कर्मचारी: आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

AAI Manager and Junior Executive Recruitment 389 Posts - PDF
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  • CAREERS सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • आगे की जानकारी और प्रवेश पत्र के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट और पंजीकृत ईमेल देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें