AAI Recruitment आयु-सीमा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 21 जनवरी, 2023 के अनुसार होगी।
AAI Recruitment पात्रताएं
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स आदि
विषयों में डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
AAI Recruitment चयन-प्रक्रिया
गेट-2020/2021/2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
AAI Recruitmentआवेदन की अंतिम तिथि
योग्य अभ्यर्थी 22 दिसंबर, 2022 से लेकर 21 जनवरी, 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
AAI Recruitment आवेदन शुल्क
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
AAI Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 22 दिसंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023
दस्तावेज सत्यापन की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी