फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Junior Executive: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में गेजुएट्स के लिए भर्ती; 18 मार्च से पहले करें आवेदन

Sat, 08 Mar 2025 07:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Junior Executive Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 83 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है।
 
विज्ञापन
AAI JE Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI Junior Executive Recruitment 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने ग्रेजुएट लोगों के लिए कनिष्ठ कार्यपालक के पदों पर भर्ती निकाली है। एएआई ने इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। संगठन ने कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं), कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) और कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कनिष्ठ कार्यपालक के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। इसमें कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) के 13, कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) के 66 और कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) के 4 पद शामिल हैं।

पद का नाम                                   रिक्तियो की संख्या
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) 13
कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन)    66
कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा)        4

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव
कनिष्ठ कार्यपालक (अग्निशमन सेवाएं) अग्निशमन इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में स्नातक/टेक -
कनिष्ठ कार्यपालक (मानव संसाधन) स्नातक और एमबीए या समकक्ष (2 वर्ष की अवधि) एचआरएम/एचआरडी/पीएम एंड आईआर/श्रमिक कल्याण में विशेषता के साथ -
कनिष्ठ कार्यपालक (राजभाषा) स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में क्रमशः हिंदी या अंग्रेजी के साथ हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर या स्नातक स्तर पर अनिवार्य/वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर शब्दावली से संबंधित अनुवाद तथा अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी विशेषतः तकनीकी या वैज्ञानिक क्षेत्र से संबंधित साहित्य में 2 वर्ष अनुवाद का अनुभव

आवेदकों की आयु 18 मार्च 2025 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी गई है। रोजगार समाचार के अंक 49/84 के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 निर्धारित है।
 

AAI Junior Executive Selection Process: चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया में एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार को चिकित्सा परीक्षण से भी गुजरना होगा।

AAI Junior Executive Salary: कितनी होगी सैलरी?

चयनित होने पर उम्मीदवारों को 40,000 से लेकर 1,40,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मूल वेतन के अतिरिक्त, महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 35% की दर से अनुबल्धियां, मकान किराया भत्ता और अन्य लाभ शामिल हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, दिव्यांग, एएआई में 1 वर्ष की अपरेंटिस पूरी कर चुके अभ्यर्थी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा, अन्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें