4,613 उम्मीदवारों का होगा दस्तावेज सत्यापन
कनिष्ठ सहायक के कुल 1,262 पदों के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 4,613 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। अब आयोग ने इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने का निर्णय लिया है।

इस दिन से होगा दस्तावेज सत्यापन का आयोजन
आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 के स्किल टेस्ट का आयोजन 19 दिसंब 2024 को किया गया था। स्किल टेस्ट का परिणाम 1 मार्च 2025 को जारी किया गया। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से किया जाएगा।
कुल 1,262 पदों के लिए हुआ भर्ती अभियान का आयोजन
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 1148 पदों तथा उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 114 पदों अर्थात दोनों विभागों हेतु कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 1262 पदों हेतु किया गया था।