पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 581 निर्धारित की गई है। जिसमें क्लर्क के 424 पद तथा स्टेनोग्राफर के 157 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर दक्षता के माध्यम से होगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इन पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2400 रुपये प्रतिमाह) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।