सरकार ने मांगा था ब्यौरा
बिहार सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों जैसे सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने सबंधित विभागों और जिलों से रिक्त पड़ी सीटों का ब्यौरा देने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार अपने वादे के प्रति गंभीर है और जल्द ही बड़ी भर्तियों की घोषणा कर सकती है।
इन विभागों में हो सकती है भर्ती
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार सरकार राज्य में शिक्षकों के विभिन्न स्तरों पर खाली करीब 1,80,000 पदों पर बहाली कर सकती है। वहीं, बीपीएससी और राज्य शिक्षा विभाग की ओर से प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों का भी ब्यौरा भेजे गया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक जेलर और 10 हजार सिपाही के रिक्त पदों का ब्यौरा पुलिस विभाग की ओर से भेजा गया है। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से भी सैकड़ों रिक्त पदों की जानकारी भेजी गई है।
जल्द से जल्द रिक्तियों को भरने का लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य की नवनिर्मित सरकार जल्द से जल्द विभिन्न विभागों में लाखों रिक्तियों को भरने का लक्ष्य लेकर चल रही है। ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर से किए गए वादों के अनुसार राज्य के युवाओं को रोजगार दिया जा सके।