मध्यप्रदेश शासन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (VYAPAM), भोपाल ने मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 1868 निर्धारित की गई है। सभी पद केवल महिला आवेदकों के लिए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदकों के पास जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।