फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में छप्पड़ फाड़ के नौकरी, 17 हजार पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद रेल मंत्रालय ने अपने बजट में महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख एजेंडा बनाया था। मंत्रालय ने अब इस दिशा में कमर कसते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में अपनी पहली महिला बटालियन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


रेलवे ने जहां आरपीएफ में तैनात अपनी 1600 महिला सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू कर दिया है, वहीं इस माह आरपीएफ में दो हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है।

रेलवे ने कुल चार हजार महिला सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की घोषणा की है। आरपीएफ की ओर से पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि रेलवे की सुरक्षा के लिए 13 हजार पुरुष कांस्टेबलों और चार हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती निकट भविष्य में की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाए जाएंगे आवेदन

रेलवे के सूत्रों का कहना है कि आरपीएफ में महिला बटालियन मंत्रालय के एजेंडे में प्रमुख है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला कर्मियों का विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है।

आरपीएफ की चिंता का विषय यह है कि उसके पास महज 1600 महिला सुरक्षा कर्मी ही हैं। बटालियन के लिए उसे और अधिक सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने दो हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए इसी माह अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया है। हालांकि आरपीएफ की कोशिश यही है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही महिला बटालियन की स्थापना कर दी जाए। इसके बाद ही ट्रेनों में विशेष रूप से महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का काम शुरू किया जाएगा।

ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशनों पर भी अलग से अधिक संख्या में महिला सुरक्षा कर्मियों को इसके बाद ही तैनात किया जा सकेगा। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए लगभग सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। मात्र कुछ औपचारिकताओं के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इस संबंध में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें