फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुला पिटारा, 1000 पदों पर भर्ती

Sun, 06 Mar 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • न्यायालय में स्टेनोग्राफर के 1,057 पदों पर भर्ती
  • 5,200-20,200 रुपये तक वेतनमान
  • केवल आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
विज्ञापन
सीजीएल में दोगुने होंगे पद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी स्नातक पास हैं तो आपके पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। न्यायालय में स्टेनोग्राफर के 1,057 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये और ग्रेड पे के तहत 2,400 रुपये द‌िए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता के तौर पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बीए/ बीएससी/ बीकॉम) या समकक्ष डिग्री, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 60 शब्द प्रतिमिनट की स्टेनोग्राफी गति और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 45 शब्‍द प्रति मिनट की टाइपिंग गति और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त संस्‍थान से प्राप्त स्टेनोग्राफी प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग (एसटी, एससी और नि:शक्तजन) के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की भी शाखा में जमा कराना होगा।

ये सभी भर्तियां कनवेनर, को-ऑर्डिनेटर कमेटी कम डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज, पटना में निकली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2016 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ecourts.gov.in/patna पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें